Sunday , September 29 2024
Breaking News

दीक्षा जबरा लेडीज ओपन में संयुक्त 26वें स्थान पर

एवियन ले बेंस (फ्रांस)
भारत की दीक्षा डागर वर्षाबाधित जबरा लेडीज ओपन गोल्फ में संयुक्त 26वें स्थान पर हैं और कट में प्रवेश करने वाली अकेली भारतीय हो सकती हैं।

दीक्षा ने पहले दौर में एक ओवर 72 स्कोर किया था और दूसरे दौर में अभी तक दो ओवर स्कोर रहा। खराब मौसम के कारण खेल रोके जाने के समय वह फिलहाल संयुक्त 26वें स्थान पर है। कट पांच ओवर या छह ओवर पर मिलेगा।

स्नेहा सिंह छह ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 68वें स्थान पर है। वहीं त्वेसा मलिक संयुक्त 74वें स्थान पर हैं। प्रणवी उर्स और वाणी कपूर पहले दौर में 79 और 81 के स्कोर के बाद पीछे हट गई। स्विटजरलैंड की मोर्गेन मेटाउ को पांच स्ट्रोक की बढत हासिल है जबकि फ्रांस की अगाथे साउजोन दूसरे स्थान पर है।

 

About rishi pandit

Check Also

आईपीएल 2025 के रिटेंशन रूल्स की घोषणा जल्द, बेंगलुरु में मीटिंग के बाद घोषणा की उम्मीद

बेंगलुरु आईपीएल 2025 के रिटेंशन रूल्स की घोषणा जल्द ही सकती है. आईपीएल की गवर्निंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *